Menu
#अंतराष्ट्रीय

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस,,,,,मची चीख पुकार...

उत्तराखंड : प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसा के मामले देखने को मिल रहे हैं वही रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, आज समय करीब 10:15 बजे सूचना मिली कि नारकोटा से कुछ पहले रोडवेज बस UK07PA 2852 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 फ़र, 2024
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस,,,,,मची चीख पुकार...

उत्तराखंड :  प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसा के मामले देखने को मिल रहे हैं वही रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, आज समय करीब 10:15 बजे सूचना मिली कि नारकोटा से कुछ पहले रोडवेज बस UK07PA 2852 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।

जानकारी करने पर सवारियों व तथा बस कंडक्टर से पूछताछ कर पता चला कि रोडवेज बस द्वाराहाट से देहरादून जा रही थी, जिसमें करीब 30-35 सवारियां बैठी हुई थी।

मौके पर सवारियों को सुरक्षित निकलवा कर अन्य वाहनों से यथा स्थान भेजा जा रहा है। कुछ सवारियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं, गंभीर दशा में कोई व्यक्ति नहीं है।

चोटिल व्यक्तियों को 108 तथा प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया है।

 

Share This Article