Menu
#अंतराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ मनाया लोकपर्व फूल देई,,,, प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें....

देहरादून : उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आवास पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर, पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 मा, 2024
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ मनाया लोकपर्व फूल देई,,,, प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें....

देहरादून : उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आवास पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर, पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।

इस अवसर पर सीएम ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

 

Share This Article