Menu
#उत्तरकाशी

हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा, देश का 75वां गणतंत्र दिवस, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं.....

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा झंडा फहराएंगी। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इस मौके पर करीब 13 …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जन, 2024
हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा, देश का 75वां गणतंत्र दिवस, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं.....

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा झंडा फहराएंगी।

इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इस मौके पर करीब 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी आएंगे। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा झंडा फहराएंगी। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं।

इस मौके पर करीब 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी आएंगे। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। परेड का आगाज 100 महिला म्यूजिशियन शंख,नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ करने वाली है।1500 महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में परेड में लोक नृत्य करेंगी।

रक्षा मंत्रालय समारोह के दौरान एक स्मारक सिक्का और टिकट जारी करेगा। बता दें कि पहली बार तीनों सेनाओं, पारा-मिलिट्री ग्रुप्स और पुलिस की टुकड़ियां को इस बार महिलाएं लीड करेंगी।

तीनों सेनाओं के दलों का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों में महिलाकर्मी भी हिस्सा लेंगी। BSF, CRPF और SSB की महिलाकर्मी 350CC रॉयल एनफील्ड बुलेट्स पर सवार होकर अपने हैरतंगेज करतब दिखाएंगी।

फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। गौरतलब है कि फ्लाईपास्ट में पहली बार फ्रांसीसी सेना के राफेल भी शामिल हो रहे हैं।

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के वे जवान जो बर्फीले सीमावर्ती इलाकों में तैनात रहते हैं, इन्हें हिमवीर कहा जाता है। इन हिमवीरों ने भी तिरंगा फहराया। ITBP ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं।

भारत में पदस्थ रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। रूसी अधिकारी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

हम भारतीय मित्रों की समृद्धि, कल्याण और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। भारत जिंदाबाद। रूसी-भारतीय दोस्ती जिंदाबाद।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम दोनों देश कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

भारत हमारा प्रमुख साझेदार है।

कर्तव्य पथ पर निकलने वाले गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए लोगों में भारी जोश नजर आ रही है।

मेट्रो सुबह चार बजे से चल रही है। सुबह सात बजे तक राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से पैक नजर आ रहा है।

 

 

 

Share This Article