Menu
#उत्तरकाशी

“मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्रियों ने किया शपथ ग्रहण ,शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे सीएम धामी, नवनिर्वाचित मुख्यमंत्रियों को दी बधाई”

मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम,भोपाल में मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने ‘डॉ.मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 दिस्, 2023
“मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्रियों ने किया शपथ ग्रहण ,शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे सीएम धामी, नवनिर्वाचित मुख्यमंत्रियों को दी बधाई”

मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम,भोपाल में मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये।

मुख्यमंत्री ने ‘डॉ.मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वे अपने कुशल नेतृत्व के माध्यम से मध्य प्रदेश को विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुँचाएंगे।

इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर, छतीसगढ में नव निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुये।

मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article