Menu
#उत्तरकाशी

“महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का एक बयान सामने आने के बाद पूरे सोशल मीडिया में मचा तहलका”

स्मृति ईरानी का एक बयान सामने आने के बाद पूरे सोशल मीडिया में तहलका मचा हुआ हैं..इस बयान को सुनने के बाद यूजर्स..स्मृति ईरानी को जमकर ट्रोल कर रहे है..तो वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं..जो स्मृति ईरानी को सपोर्ट करते दिख रहे है. आखिर ये बयान है क्या..जिसको सुनने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 दिस्, 2023
“महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का एक बयान सामने आने के बाद पूरे सोशल मीडिया में मचा तहलका”

स्मृति ईरानी का एक बयान सामने आने के बाद पूरे सोशल मीडिया में तहलका मचा हुआ हैं..इस बयान को सुनने के बाद यूजर्स..स्मृति ईरानी को जमकर ट्रोल कर रहे है..तो वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं..जो स्मृति ईरानी को सपोर्ट करते दिख रहे है.

आखिर ये बयान है क्या..जिसको सुनने के बाद सभी लोग इतना भड़के हुए है..दरअसल राज्यसभा में जब सरकार से पूछा गया कि..पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेड लीव देने पर सरकार क्या नियम लाने वाली है।

 

इस पर स्मृति ईरानी ने जवाब दिया कि..महावारी कोई विकलांगता नहीं हैं..यह किसी भी महिला के जीवन का प्राकृतिक हिस्सा हैं..और इस पर पेड पॉलिसी की कोई नीति नहीं ला रहे है।

जिसके बाद से विपक्ष और आम जनता स्मृति ईरानी को खूब खरी खोटी सुना रहीं हैं.. जहां एक तरफ..लोग स्मृति ईरानी के महिला होने पर..दूसरी महिलाओं की समस्या को नजरअंदाज करने पर ट्रोल कर रहे है।

तो वहीं दूसरी ओर..बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल..कंगना रनौत..अपने बेबाक शब्दों से स्मृति ईरानी को सपोर्ट करती नज़र आ रहीं हैं।

 

 

 

Tagged:
Share This Article