Menu
#अंतराष्ट्रीय

यहाँ चियर लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी,,,,पर्यटकों में मचा हड़कंप...पढ़िए एक क्लिक में...

उत्तराखंड : हिम क्रीडा स्थली औली की बर्फीली नन्दा देवी इंटरनेशनल स्लोप के ऊपर जीएमवीएन द्वारा संचालित 800मीटर लम्बी चियर लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी,तकनीकी कर्मियों की सूझबूझ से सभी पर्यटक सुरक्षित,स्नो विटर के जरिए 8नंबर टावर से नीचे लाया गया पर्यटकों को,विंटर डेस्टिनेशन औली से बड़ी खबरऔली में जीएमवीएन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 मा, 2024
यहाँ चियर लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी,,,,पर्यटकों में मचा हड़कंप...पढ़िए एक क्लिक में...

उत्तराखंड :  हिम क्रीडा स्थली औली की बर्फीली नन्दा देवी इंटरनेशनल स्लोप के ऊपर जीएमवीएन द्वारा संचालित 800मीटर लम्बी चियर लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी,तकनीकी कर्मियों की सूझबूझ से सभी पर्यटक सुरक्षित,स्नो विटर के जरिए 8नंबर टावर से नीचे लाया गया पर्यटकों को,विंटर डेस्टिनेशन औली से बड़ी खबरऔली में जीएमवीएन द्वारा संचलित चीयर लिफ्ट में आज दोपहर में अचानक आया। 

तकनीकी फॉल्ट, पर्यटकों को किसी तरह सुरक्षित प्लेट फार्म पर उतारा गया है, औली जीएमवीएन की चेयर लिफ्ट के चलते चलते बीच में अचानक खराब होने की खबर से पर्यटकों में मचा हड़कंप।

कई पर्यटक चीयर लिफ्ट में बीस मिनट तक फंसे रहे जिन्हे चीयर लिफ्ट कर्मियों द्वारा सुरक्षित दोनों प्लेट फार्म पर धीमी स्पीड के साथ सुरक्षित उतार दिया गया। 

चीयर लिफ्ट खराब होने से इसकी स्पीड बिलकुल कम हो गई, वहीं इस तरह की आपातकालीन स्थिति को देखते हुए आईटीबीपी औली की रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद थी लेकिन चेयर लिफ्ट कर्मियों की सूझबूझ से बिना रेस्क्यू टीम की मदद लिए ही 20मिनट बाद दोनो छोर पर पर्यटकों को सुरक्षित उतार दिया गया ।

जिन्हे बाद में करीब 30पर्यटको को आठ नंबर टावर से नीचे स्नो वेटर मशीन में बैठा कर नीचे स्टार्ट प्वाइंट पर पहुंचाया गया,ऐसे में आज औली में नेशनल ओपन स्कीइंग चैंपियनशिप के आज अंतिम दिन अचानक चीयर लिफ्ट में आई

तकनीकी खराबी के चलते स्कियरों सहित पर्यटकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा रविवार के चलते आज छुट्टी मनाने औली में जल विद्युत परियोजना सहित अन्य सरकारी विभागो के कार्मिक अपने परिवार संग विंटर डेस्टिनेशन औली पहुंचे थे। 

जिसके चलते आज पर्यटन स्थली औली पूरी तरह पर्यटकों से गुलजार रहा, लेकिन चीयर लिफ्ट के दोपहर में अचानक खराब होने की खबर के बाद पर्यटक खासे मायूस दिखे, खास कर वो पर्यटक जो अपने परिजनों के साथ बच्चो को लेकर चीयर लिफ्ट से ऊपर औली टॉप की वादियों का दीदार करने पहुंचे।

कई पर्यटकों को अपने बच्चो के साथ क्लिफ टॉप होटल के आसपास से नीचे जीएमवीएन स्की रिसोर्ट तक बर्फ और फिसलन भरे रास्तों से नीचे आने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि जीएमवीएन चेयर लिफ्ट प्रबंधन द्वारा पर्यटकों के टिकटों के 50% धनराशि वापस की लेकिन कही लेकिन अचानक इस तरह से चियर लिफ्ट में तकनीकी खराबी आना कही न कही पर्यटकों और एथलीटों के लिए मुसीबत खड़ी कर गई। 

जिसके चलते पर्यटकों और सरकारी संस्थाओं के कार्मिकों का जो परिवार संग औली रविवार की छुट्टियां मनाने आए थे उनको जरूर परेशान कर गई।

लेकिन खास बात ये रही कि सभी पर्यटकों को चीयर लिफ्ट के खराब होने के बाद भी सकुशल चेयर लिफ्ट एटीपी सहित स्टार्ट प्वाइंट पर धीमी गति से ही सही लेकिन 20से 25 मिनट के अंतराल में सुरक्षित पहुंचा दिया गया था। 

Share This Article