Menu
#उत्तरकाशी

इस देश में पर्यटकों को मिलता है पत्नी सुख

अगर आपको ये ऑफर दिया जाए कि आप अकेले घूमने आइये बीवी मिलेगी तो आप चौंक जायेंगे ये ऑफर सुनकर , लेकिन ठहरिये जनाब आपने ठीक पढ़ा है ऐसा सम्भव है क्योंकि जिस देश के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां टूरिस्टों को शार्ट टर्म बीवी मिलती …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अक्ट, 2024
इस देश में पर्यटकों को मिलता है पत्नी सुख

अगर आपको ये ऑफर दिया जाए कि आप अकेले घूमने आइये बीवी मिलेगी तो आप चौंक जायेंगे ये ऑफर सुनकर , लेकिन ठहरिये जनाब आपने ठीक पढ़ा है ऐसा सम्भव है क्योंकि जिस देश के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां टूरिस्टों को शार्ट टर्म बीवी मिलती है। खोजी ख़बरों के इस पिटारे से आज खोजी नारद आपको कराएगा ऐसे ही अजब गजब देश इण्डोनेशिया की सैर ।

आपके और हमारे लिए जिंदगी में शादी एक ऐसा पल होता है, जो काफी रोमांचक और बेहद ही ख़ास लम्हा होता है। ये एक नई शुरुआत की तरह होती है, जिसमें लड़का और लड़की एक रिश्ते में बांधकर एक-दूसरे का सात जन्मों तक रिश्ता निभाने का वादा लेकर रूमानी जिंदगी को आगे बढ़ाते हैं। इसमें कई सारी चीजें होती है, जो मुख्य रूप से पत्नी और पति के बीच ही सीमित रहती है। लेकिन दुनिया में इस देश में पर्यटकों को पत्नी दी जाती है। इस तरह के रिवाज को ‘प्लेजर मैरिज’ या ‘आनंद विवाह’ कहा जाता है। ऐसा एशियाई देश इंडोनेशिया में होता है।

आपको बता दें की दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित देशों में प्लेजर मैरिज का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। हाल के दिनों में इंडोनेशिया में यह बिजनेस एक बड़ी इंडस्ट्री में तब्दील हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, कई औरतें रोज़ी-रोटी कमाने के लिए इस ट्रेंड का हिस्सा बनती है। इस वजह से देश के टूरिज्म सेक्टर को भी बूस्ट मिलता है और आने वाले पर्यटकों को भी किसी साथी का साथ मिल जाता है और वो नई चीजों को अनुभव करते हैं।

वक्त के साथ साथ अब प्लेजर मैरिज इंडोनेशिया में अब एक रोज़गार बन चुका है। इसमें ग्रामीण महिलाएं ज्यादा शामिल है,क्योंकि कुछ महिलाओं को पैसों की कमी की वजह से प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनने को मजबूर किया जाता है। जबकि कुछ अपनी मर्जी से ऐसा करती है। इसके लिए दलाल होते हैं, जो औरतों को पर्यटकों को उनकी पसंद के अनुसार शादी करवाते हैं। हांलाकि आपको इस खबर ने एक रोचक और दिलचस्प जानकारी दी है लेकिन जनाब दुनिया में ऐसे न जाने कितने रिवाज़ , प्रोफेशन और लोग है जो आज भी हैरानी में डाल देते हैं

Share This Article