Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

हाईवे पर दर्दनाक हादसा,,,, बस,,ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में 5 की मौत....

जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं। बताया जा रहा है कि थाना सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग सात मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉलीसे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 फ़र, 2024
हाईवे पर दर्दनाक हादसा,,,, बस,,ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में 5 की मौत....

जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं।

बताया जा रहा है कि थाना सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग सात मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉलीसे घर की ओर जा रहे थे।

इसी बीच प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे ट्राली असंतुलित होकर पलट गई।

हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share This Article