Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

यूपी सरकार ने अयोध्या के लिए खोला खजाना....

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का लोकार्पण पूरी दुनिया के लिए अनूठी घटना होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का लोकार्पण व रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए अपना सरकारी खजाना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 जन, 2024
यूपी सरकार ने अयोध्या के लिए खोला खजाना....

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का लोकार्पण पूरी दुनिया के लिए अनूठी घटना होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का लोकार्पण व रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए अपना सरकारी खजाना खोल दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के विकास पर 85 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं पर काम भी शुरू हो चुका है।

अयोध्या नगरी के ऐतिहासिक महत्व को उत्तर प्रदेश की सरकार अच्छी तरह से समझ रही है। इसी कारण अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इसी के साथ अयोध्या में एक नया कीर्तिमान भी बन रहा है। इस शहर के विकास पर उत्तर प्रदेश सरकार 85 करोड़ रूपये खर्च कर रही है।

किसी एक शहर पर खर्च होने वाली यह सबसे अधिक धनराशि है। इस विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद जानकारी दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने की योजना पर काम शुरू किया जा चुका है।

अभी तक अयोध्या में 31 हजार करोड़ रूपये मूल्य की परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा चुका है। CM योगी ने बताया कि अयोध्या के विकास पर अगले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार 85 हजार करोड़ रूपए खर्च करेगी।

किसी एक नगर के विकास पर खर्च होने वाली यह सबसे बड़ी धनराशि होगी। CM योगी का मत है कि अयोध्या में दुनिया भर से राम भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए आएंगे।

दुनिया भर से भक्तों के यहां आने के कारण उत्तर प्रदेश में टूरिज्म (पर्यटन) को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन बढऩे से उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव वर्ष के आगमन पर एक संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में विकसित की जा रही है।

500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद दिव्य-भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं।

पावन नगरी अयोध्या ऐसे धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है, जहां से संपूर्ण मानवता एवं विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।

विकास का अनूठा कीर्तिमान भी स्थापित होगा। करीब 31 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

नई महायोजना के तहत अयोध्या में 10 वर्षों में 85 हजार करोड़ रुपये के काम हो सकेंगे। यह नगरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article