Menu
#उत्तरकाशी

“विराट कोहली का बड़ा फैसला: व्हाइट बॉल सीरीज से किया इनकार”

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इससे प्रशंसक भी हैरान हैं। अब विराट क्या करेंगे इसको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि विराट इन दिनों लंदन घूम रहे हैं। उनके साथ कप्तान …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 नव, 2023
“विराट कोहली का बड़ा फैसला: व्हाइट बॉल सीरीज से किया इनकार”

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई बड़े फैसले लिए हैं।

इससे प्रशंसक भी हैरान हैं। अब विराट क्या करेंगे इसको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।

हालांकि विराट इन दिनों लंदन घूम रहे हैं। उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा भी वहीं छुट्टियां मना रहे हैं।

बताया जाता है कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर व्हाइट बॉल (वनडे-टी20) सीरीज खेलने से मना कर दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने व्हाइट बॉल से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

इसकी जानकारी उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी दे दी है।

कोहली अब कब व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते दिखेंगे, खेलेंगे भी या नहीं इस बात अभी कोई जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने बीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी से कहा है, कि वो व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए कब उपबल्ध होंगे इसकी जानकारी भी वो खुद ही देंगे।

मगर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाई है।

वो पिछले 12 महीनों से किसी ना किसी तरह इस फॉर्मेट से दूर ही रहे हैं।

Tagged:
Share This Article