Menu
#उत्तरकाशी

राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में, नए मंत्रिमंडल में कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?

राजस्थान : राजस्थान में नई सरकार 15 दिसंबर को शपथ लेने जा रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम के साथ करीब 12 से 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। ऐसे में मंत्रिमंडल के चेहरे कौन होंगे चर्चाओं का दौर तेज हो …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 दिस्, 2023
राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में, नए मंत्रिमंडल में कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?

राजस्थान :  राजस्थान में नई सरकार 15 दिसंबर को शपथ लेने जा रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम के साथ करीब 12 से 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

ऐसे में मंत्रिमंडल के चेहरे कौन होंगे चर्चाओं का दौर तेज हो गया है ?

राजस्थान में नई सरकार 15 दिसंबर को शपथ लेने जा रही है। ऐसे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि आखिरी मंत्रिमंडल के चेहरे कौन होंगे ?

पार्टी ने जिस तरह भजन लाल शर्मा को सीएम बनाकर चौंकाया है, ऐसे में मंत्रियों के चेहरे भी चौंकाने वाले होंगे।

चर्चा यही है कि कहीं नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है इसमें से कई ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव जीते हैं ।

मंत्रियों की बात की जाए तो कई चेहरे ऐसे हैं, जिनका नाम चर्चा में चल रहा है।

वरिष्ठों की बात की जाए तो अनिता भदेल, मंजू बाघमार, सिद्धि कुमारी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, जोगेश्वर गर्ग, संदीप शर्मा, जितेंद्र गोठवाल जैसे नाम चर्चा में हैं ।

इसी तरह नए चेहरों की बात की जाए तो संजय शर्मा, शत्रुघ्न गौतम, नौक्षम चौधरी, बाबा बालकनाथ, महंत प्रतापपुरी, शैलेष सिंह, दीप्ति किरन माहेश्वरी, कुलदीप धनखड़ जैसे नाम भी मंत्री बनने की दौड़ में है।

क्या पार्टी तीनों प्रदेशों में एक जैसा पैटर्न चलाएगी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में केवल सीएम और डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण करवाया गया है।

ऐसे में राजस्थान में भी सीएम और डिप्टी सीएम को शपथ दिलाई जा सकती है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article