Menu
#उत्तरकाशी

एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी 

एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी : पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करण सिंह नगन्याल ने देहरादून की अपराध समीक्षा मीटिंग के दौरान गंभीर अपराधों हत्या, लूट, डकैती के अभियोगों की समीक्षा करते हुए घटनाओं के जल्द खुलासे पर जनपद पुलिस की सराहना की, साथ ही अन्य लंबित अभियोगों के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अक्ट, 2024
एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी 
एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी :  पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र  करण सिंह नगन्याल ने देहरादून की अपराध समीक्षा मीटिंग के दौरान  गंभीर अपराधों हत्या, लूट, डकैती के अभियोगों की समीक्षा करते हुए  घटनाओं के जल्द खुलासे पर जनपद पुलिस की सराहना की, साथ ही अन्य लंबित अभियोगों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित अनावरण के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा के दौरान जनपद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध की गई कार्यवाही पर जनपद पुलिस की पीठ थपथपाई गयी तथा लम्बे समय से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर अतिरिक्त प्रयास करने तथा मुख्यालय स्तर पर चल रहे अभियान में और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा के दौरान महिला अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण तथा अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्भया तथा सालसा फंड के अंतर्गत पीड़िताओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में पुलिस रिपोर्ट को समय पर संबंधित को प्रेषित करते हुए पीड़िताओं को अविलंब सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन लूट/ चैन लूट की घटनाओं के त्वरित अनावरण तथा रिकवरी पर संतोष व्यक्त किया गया तथा स्ट्रीट क्राइम की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  साथ ही नकबजनी के अभियोगों में अनावरण का प्रतिशत अच्छा रहने की सराहना करते हुए लंबित नकबजनी की घटनाओं के अनावरण के निर्देश दिये गये।
वाहन चोरी/अन्य चोरियों की घटनाओं की समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा घटनाओं के अनावरण में तेजी लाने तथा सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों/आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा बीनने वालो/अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ तथा बाहरी प्रदेशों से आकर मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूरों के सत्यापन तथा उन्हें लेकर आने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये गये।
अपराधों की रोकथाम तथा उनके अनावरण में सहायता के लिये सभी थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा आम जन को भी सीसीटीवी कैमरे की उपयोगिता के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उन्हें अपने घरों/प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिये प्रोत्साहित/प्रेरित करने के निर्देश दिये गये। पार्ट पेंडिंग विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी को अपने-अपने सर्किलों में नियमित रूप से ओ0आर0 लेते हुए लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
सीएम पोर्टल व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के दौरान प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने के निर्देश दिये गये। इस दौरान लम्बित प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके लंबित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही सभी क्षेत्र अधिकारियों को समय-समय पर लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु जनपद पुलिस द्वारा नियमित रूप से की जा रही कार्यवाही की सराहना करते हुए  इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
Share This Article