Menu
#उत्तरकाशी

आसमान से किसने कहा “हैप्पी दिवाली”

आसमान से दिवाली संदेश : दीवाली से ठीक पहले व्हाउट हाउस में दीवाली समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय समुदाय को अमेरिका के विकास में अहम बताया। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 अक्ट, 2024
आसमान से किसने कहा “हैप्पी दिवाली”

आसमान से दिवाली संदेश : दीवाली से ठीक पहले व्हाउट हाउस में दीवाली समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय समुदाय को अमेरिका के विकास में अहम बताया। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जारी एक वीडियो संदेश में दीवाली की शुभकामनाएं दीं। यहाँ आपको बता दें कि देश में कल 31 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी।

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से दीवाली की शुभकामनाएं भेजीं। व्हाइटस हाउस में दीवाली का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान एक वीडियो संदेश के माध्यम से सुनीता विलियम्स ने अमेरिका और दुनिया भर के लोगों को दीपावली की बधाई थी। बता दें कि काफी लंबे समय से सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसी हैं।

अपने संदेश में विलियम्स ने कहा, “आईएसएस से शुभकामनाएं। मैं व्हाइट हाउस और दुनियाभर में आज दीवाली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं। इस साल मुझे आईएसएस पर पृथ्वी से 260 मील ऊपर दीवाली मनाने का अनूठा अवसर मिला है। मेरे पिता ने हमें दीवाली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में हमेशा सिखाया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखा। दीवाली खुशी का पल है, क्योंकि दुनिया में अच्छाई कायम है। हमारे समुदाय के साथ दीवाली मनाने के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को धन्यवाद।”

जून में अंतरिक्ष गई थीं सुनीता

बता दें कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर के साथ जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री पांच जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी और छह जून को आईएसएस पहुंचे थे।मगर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से स्टारलाइनर को चालक दल के बिना ही पृथ्वी पर वापस लाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद बोइंग का यह अंतरिक्ष यान छह सितंबर को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटा। अगस्त महीने में नासा ने कहा था कि विल्मोर और विलियम्स को पृथ्वी पर वापस लाना बहुत जोखिम भरा है। दोनों यात्रियों को एक सप्ताह तक अंतरिक्ष में रकना था। मगर अब अगले साल फरवरी में इनके वापस आने की उम्मीद है।

Share This Article