Menu
#other

इन महिलाओं ने लगा डाली 6 करोड़ लिपस्टिक 

दुनियाभर में महिलाओं के कॉस्मेटिक प्रेम से भला कौन वाकिफ नहीं है. भारतीय महिलाओं के बारे में भी यही बात लागू होती है. अगर आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो पता चलेगा कि भारत के टॉप-10 शहरों में लिपस्टिक, नेल पॉलिश और आईलाइनर जैसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बीते छह महीने में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 सित, 2024
इन महिलाओं ने लगा डाली 6 करोड़ लिपस्टिक 

दुनियाभर में महिलाओं के कॉस्मेटिक प्रेम से भला कौन वाकिफ नहीं है. भारतीय महिलाओं के बारे में भी यही बात लागू होती है. अगर आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो पता चलेगा कि भारत के टॉप-10 शहरों में लिपस्टिक, नेल पॉलिश और आईलाइनर जैसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बीते छह महीने में सेल 5,000 करोड़ रुपये की रही है. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि कॉस्मेटिक की सेल में इजाफा हो रहा है

कामकाजी महिलाओं ने लगा डाली 6 करोड़ की लिपस्टिक

भारत में सिर्फ 6 महीने के अंदर कॉस्मेटिक पर 5,000 करोड़ रुपये का खर्चा होने को लेकर कैंटर वर्ल्डपैनल ने एक स्टडी की है. इसके हिसाब से कॉस्मेटिक्स की सेल में बढ़ोतरी होने की वजह अब ज्यादा महिलाओं का घर से बाहर काम के लिए निकलना है. हालांकि स्टडी में पता चला है कि कॉस्मेटिक की 40 प्रतिशत सेल ऑनलाइन है। इतना ही नहीं ऑनलाइन या ऑफलाइन कॉस्मेटिक्स खरीदने वाली महिलाओं में अधिकतर वर्किंग वुमन हैं. ये सामान्य कॉस्मेटिक खरीदार के मुकाबले ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 1.6 गुना अधिक खर्च करती हैं. हालांकि  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट का कहना है कि जैसे-जैसे और अधिक महिलाएं वर्कफोर्स का हिस्सा बनेंगी. कॉस्मेटिक की पहुंच और उपयोग बढ़ेगा और आने वाले भविष्य में ये सेक्टर अच्छी ग्रोथ करेगा.

बिकी 3 करोड़ से ज्यादा लिपस्टिक

बीते छह महीने में 10 करोड़ से अधिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स देशभर में बिके हैं. इसमें 3.1 करोड़ लिपस्टिक, 2.6 करोड़ नेल पॉलिश, 2.3 करोड़ आई लाइनर इत्यादि और 2.2 करोड़ क्रीम-पाउडर की सेल हुई है. हालांकि 6 महीने में कॉस्मेटिक पर हर महीने का औसत खर्च 1,214 करोड़ रुपये रहा है. लेकिन सबसे ज्यादा लिप्स प्रोडक्ट की सेल हुई है और ये टोटल सेल का करीब 38 प्रतिशत रहा है.

Tagged:
Share This Article